पार्षदों ने ये कहा
पार्षद रवि माथुर ने कहा कि ताजमहल समेत अन्य स्मारक अभी खुले हैं। होटल, एंपोरियम, रेस्टोरेंट, गाइड और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मुश्किलें देखते हुए छूट की सीमा कम से कम 30 नवंबर होनी चाहिए।
पार्षद सचेतक अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोना के कारण लोग बुरी आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। अनलॉक होने के बाद अब लोगों ने काम शुरू किया है। उसे पटरी में आने में समय लगेगा, इसलिए छूट की सीमा बढ़नी चाहिए।
निगम एक्ट के मुताबिक कार्यवाही होगी- मेयर
मेयर नवीन जैन ने कहा कि पार्षदों ने हाउस टैक्स में छूट का प्रस्ताव दिया है लेकिन इस पर नगर निगम एक्ट के मुताबिक ही कार्यवाही की जाएगी। हम एक बार समय सीमा बढ़ा चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।