फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी में कल गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

Fri, 26 Apr 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी में कल गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा
विज्ञापन

- सुरक्षा के लिए खुफिया विभाग भी हुआ सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। देश के गृह मंत्री अमित शाह 28 अप्रैल को किशनी में जनसभा करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में लोगों से अपील करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से किशनी पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय हो गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि गृह मंत्री 28 अप्रैल को किशनी के डीपीआईएस स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और खुफिया विभाग ने अपना तंत्र सक्रिय कर दिया है। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
किशनी। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पार्टी के नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने शुक्रवार को क्षेत्र के शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि गृह मंत्री की रैली में हर बूथ का कार्यकर्ता पहुंचे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी बूथ-बूथ जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के कार्यक्रम और रैली में सहभागिता कराएं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी नव मतदाताओं को रैली भारी संख्या में रैली में लाने के लिए संपर्क करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक हो इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। मंडल अध्यक्ष सभी वर्ग के लोगों से संपर्क और संवाद करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें