फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Tiffin : आगरा में टिफिन सेवाओं की मांग बढ़ी, रेस्तरां से चार गुना सस्ता घर जैसा भोजन

विज्ञापन
टिफिन में घर जैसा सावाद
विज्ञापन
आगरा। ऐतिहासिक शहर आगरा में डिब्बा बंद भोजन (टिफिन) सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरीकरण और व्यस्त जीवनशैली के कारण घर जैसे पौष्टिक और किफायती भोजन की आवश्यकता बढ़ी है। यह सेवा अकेले रहने वाले कामगारों, छात्रों और पेशेवर लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन गई है।
विज्ञापन

टिफिन सेवाएं रेस्तरां या बाहर के खाने की तुलना में काफी किफायती हैं। जहां रेस्तरां में एक समय के भोजन पर 250 रुपये से 500 रुपये तक खर्च होते हैं, वहीं टिफिन सेवा 60 रुपये से 120 रुपये में भोजन उपलब्ध कराती है। नाश्ता भी 30 रुपये से 60 रुपये तक में मिलता है। इन सेवाओं में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और मेन्यू के विकल्प होते हैं, जिनकी घर तक डिलीवरी की जाती है। आजकल दफ्तरों में भी टिफिन मंगाए जाने लगे हैं। शहर में कई किचन संतुलित और ताजे गुणवत्ता वाले भोजन वाली टिफिन सेवाएं प्रदान करते हैं। ज्यादातर टिफिन में चार-पांच रोटी, चावल, दाल, सब्जी, सलाद और रायता शामिल होता है। सब्जी और दाल हर दिन बदलती है ताकि पौष्टिकता और स्वाद बना रहे। यह भोजन घर जैसा और संतुलित होता है।

व्यंजनों की विविधता और पौष्टिकता
टिफिन सेवाओं में उत्तर भारतीय व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है। दाल मखनी, मसूर-मूंग-अरहर दाल, राजमा, कढ़ी और छोले जैसे मुख्य व्यंजन नियमित रूप से परोसे जाते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के रायते भी भोजन का हिस्सा होते हैं। नाश्ते में आलू, गोभी और मूली पराठे के साथ पूरी-सब्जी जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह सुनिश्चित किया जाता है कि भोजन ताजा और संतुलित हो।
विज्ञापन


प्रमुख क्षेत्र और मांसाहारी विकल्प
केआर नगर, केके नगर, सिकंदरा, सेक्टर चार, खंदारी, भगवान टॉकीज, दयालबाग और कमला नगर जैसे क्षेत्रों में टिफिन सेवाओं की विशेष मांग है। इन इलाकों में छात्रों और बाहरी कामगारों की बड़ी संख्या रहती है। मांसाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं। इनमें अंडा करी, अंडा भुर्जी, चिकन बिरयानी और चिकन करी शामिल हैं। टोस्ट ऑमलेट भी नाश्ते के लिए एक विकल्प है।
विज्ञापन


इनके टिफिन में है घर सरीखा स्वाद...

*:कंचन किचन (केके नगर, गुरु का ताल) : स्वादिष्ट टिफिन 9536443735

*:जैन सर की टिफिन (लक्ष्मीनगर, सिकंदरा) : सस्ते सुबह के नाश्ते, टिफिन 9458051387

* नुक्कड़ कैफे (भावना एस्टेट, सिकंदरा) : सस्ती पूरी सब्जी के लिए 9760765614

* पूजा टिफिन (राधा नगर, सिकंदरा) : हफ्ते में दो बार नाॅन भेज 9760220708

* धानवी टिफिन सर्विस (आवास विकास, सेक्टर 4 ) घर जैसा खाना 7505613434

* संस्कार टिफिन सर्विस (यमुना विहार, कमलानगर) : घर का बना स्वच्छ खाना (नाश्ता, लंच, डिनर) 8650026770

* इंडियन अग्रवाल फूड (मुगल रोड, आगरा) : गुणवत्तापूर्ण भोजन 9998698138

* नंदिनी टिफिन सर्विस (बोदला रोड, लोहामंडी) : तेज सर्विस 7947417586

* वाहेगुरु जी की रसोई (शाहगंज) : शुद्ध पंजाबी भोजन 7579930815

* डब्बे वाला फेमस टिफिन (करकुंज, सिकंदरा) : शाकाहारी भोजन 7947122381

* श्रद्धा होम फूड्स एंड टिफिन सर्विस (शांति नगर पार्क, कमला नगर) : प्योर वेज लंच व डिनर 7906580124

* आकाश टिफिन सेंटर (चौधरी मार्केट, दयाल बाग) : शुद्ध वेज थाली 8126688654

* प्रधान जी की टिफिन (सिकंदरा) : हर दिन ताजा व नया 9756922411

* रामेश्वर का डब्बा (पश्चिम पुरी, शास्त्रीनगर) स्वादिष्ट पराठे 9193565830

- रिपोर्ट : सचिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें