फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: होमगार्ड के भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Nov 2022 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मृतक युवक के कनपटी पर तमंचे से गोली मारी गई है। मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मथुरा के बरसाना गांव चिकसौली के परिक्रमा मार्ग में स्थित एक घर में होमगार्ड के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

ये है घटना 

शनिवार की रात गांव चिकसौली में होमगार्ड गंगाराम के भाई मोहन सिंह उर्फ मोहनो (24) अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह परिवारीजन ने जब कमरे के अंदर के गेट को खोलने का प्रयास किया तो वह बंद था। इसके बाद बाहर आकर देखा तो गेट खुला हुआ था। कमरे में युवक का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा था। भाई गंगाराम ने बताया कि जब वह रात 11 बजे अपने घर आए थे तो उसका भाई फोन पर बात कर रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में उपचुनाव से पहले पुलिस ने बरामद किए अवैध असलाह, तीन शातिर गिरफ्तार

कॉल डिटेल खोलेगी राज 

सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मृतक युवक के कनपटी पर तमंचे से गोली मारी गई है। मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें