फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दूल्हे के जीजा की इस हरकत ने करा दिया बवाल, रात भर भूखे-प्यासे रहे बराती

Sun, 20 Nov 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बरात के दौरान दूल्हे की जीजा के गुस्से ने बवाल करा दिया। हुआ ये कि लाइट खराब हो जाने पर दूल्हे के जीजा ने लाइट वाले को पीट दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस जीजा सहित दो अन्य लोगों को पकड़कर थाने ले गई, तो शादी की सभी रस्में भी रुक गईं।  
 
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज में शनिवार की रात दूल्हा घोड़ा गाड़ी पर बैठा, तभी लाइट खराब हो जाने पर दूल्हा के जीजा व अन्य ने लाइट वाले को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जीजा सहित दो लोगों को पकड़ कर थाना ले गई। रविवार की सुबह समझौता के बाद उन्हें छोड़ा गया, इस दौरान बराती भूखे-प्यासे रहे। दोपहर के समय बरात दुल्हन को लेकर रवाना हुई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीरगंज निवासी रफीक की पुत्री की बरात शनिवार को जनपद इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा से आई थी। दूल्हा बना अजीम बरातियों के साथ मोहल्ला फाजिलगंज स्थित बरात घर में पहुंचे। वहां बरातियों की खातिरदारी की गई। वहां नाश्ता करने के बाद सभी बराती सब्जी मंडी चौराहा से बरात लेकर विवाह स्थल की ओर रवाना हो गए। विवाह स्थल महज 100 कदम की दूरी पर रह गया था, तभी अचानक दूल्हा की बग्घी की लाइट बंद हो गई। 

इसलिए आया जीजा को गुस्सा 

इस बात से नाराज दूल्हा का बहनोई शाबिर निवासी गाजियाबाद भड़क गया और लाइट वाले से कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज के बाद बरातियों ने घोड़ा गाड़ी मालिक जमील व पुत्र सद्दाम की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया गया, वहीं दूल्हे के बहनोई शाबिर, शकील और जमील को पुलिस थाना ले गई। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में उपचुनाव से पहले पुलिस ने बरामद किए अवैध असलाह, तीन शातिर गिरफ्तार

भिड़ गए बराती 

दूल्हा के बहनोई के पकड़े जाने के बाद बराती भी भिड़ गए, खाना खाने से मना कर दिया। रविवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ। इसके बाद निकाह की रस्म पूरी हुई और बरातियों को खाना नसीब हो सका। दोपहर के समय बरात दुल्हन को लेकर इटावा के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें