फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अछनेरा मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली-रायभा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी करके घर लाैट रहा बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा के एक हाॅस्पिटल में उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। 45 वर्षीय होमगार्ड रोहताश पुत्र जनक सिंह निवासी नगला खुशहाली आगरा से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। किरावली-रायभा मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरबी और थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा स्थित एक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मृतक होमगार्ड का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें