होमगार्ड कमांडेंट पर हमला, जान से मारने की कोशिश
भोगांव। बेवर में तैनात होमगार्ड कमांडेंट ने नामजद लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हमले में एक पीआरडी कर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में समझौता की बात चल रही है। इस वजह से अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी राघवेंद्र दुबे विकास खंड बेवर के होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। वहीं ब्लॉक कमांडेंट पीआरडी श्याम मिश्रा को साथ लेकर कार से शहर आ रहे थे। जब वह नगला मानसिंह गांव के पास पहुंचे तभी रास्ते में चारा से लदा एक ट्रैक्टर खड़ा था। वहां खड़े लोगों से जब ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो वह लोग गाली-गलौज करने लगे। वह लोग हाथापाई पर उतारू हो गए तो राघवेंद्र ने गाड़ी को पीछे कर भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने के इरादे से ट्रैक्टर को कार पर चढ़ाने की कोशिश की। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। हमले में श्याम मिश्रा घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौता की बात हो रही है। जिस वजह से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
नगला मानसिंह गांव के पासरास्ते में चारा से लदा एक ट्रैक्टर खड़ा था। आरोप है कि जब उन्होंने ट्रैक्टर सवार युवकों ने उसे हटाने का कहा तो उन्होंने गाली गलौज कर हाथापाई कर दी। राघवेंद्र ने गाड़ी लेकर वहां से भागने की कोशिश तो आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी जान से मारने के इरादे से ट्रैक्टर कार पर चढ़ाने की कोशिश की। इससे श्याम मिश्रा घायल हो गए। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौता की बात हो रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।