फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Agra: घरों में न दूध पहुंचा, न मिली सब्जी, लेने गए तो पड़े पुलिस के डंडे

Wed, 22 Apr 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस ने बरती सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की गति तेज होने पर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को ऐसी सख्ती की कि लोगों को न दूध मिल पाया और न ही सब्जी। दूधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। पैकेटबंद दूध घरों में पहुंचा नहीं। 
विज्ञापन


लोग दुकानों से दूध लेने के लिए गए तो पुलिस के डंडे खाने पड़े। सब्जी मंडी तीसरे दिन भी बंद रही, इसलिए सप्लाई नहीं हो पाई। मंडी में ही सब्जी और फल सड़ गए। इन्हें गाय और सांड़ खा रहे हैं।

न बच्चों को दूध मिला न चाय बनी

बल्केश्वर के पार्षद अमित ग्वाला ने बताया कि सुबह छह बजे से ही पुलिस ने डंडा चलाना शुरू कर दिया। मिल्क पार्लर वाले सप्लाई करने आए नहीं। लोग दूध लेने के लिए निकले तो पुलिस ने इन पर डंडा चलाया।
विज्ञापन

दो दिन से नहीं मिला दूध

शाहगंज के सोरों कटरा के प्यारे मियां ने बताया कि दो दिन से दूध नहीं मिल पा रहा है। बच्चों को तो कम से दूध मिलना चाहिए। जो नंबर प्रशासन ने उपलब्ध कराए हैं, उन पर कॉल किया तो कहा कि किसने नंबर दिया, यह दिल्ली का नंबर है। प्रशासन सील इलाकों में सब्जी, दूध की आपूर्ति करवाए।

मदिया कटरा के डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने दूध के लिए जो फोन नंबर दिया, वो काम ही नहीं कर रहा। पास में अमूल का पार्लर है। वहां पुलिस से बचते हुए दूध लेने गए तो वो बंद मिला।

प्रतापपुरा के विकास कुमार ने बताया कि सुबह दूध की दुकान खुली। पैकेटबंद दूध मिल रहा था। यहां लाइन लग गई। थोड़ी ही देर में दूध खत्म हो गया। प्रशासन ने जो नंबर दिए, वे उठे ही नहीं।
विज्ञापन

नहीं लगे फोन नंबर

असोपा हॉस्पिटल के पास रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने दूध की होम डिलीवरी के लिए जो फोन नंबर दिया, उस पर चार बार मिलाया, एक बार भी नहीं उठा। इसके बाद स्विच ऑफ हो गया।

सेक्टर सात की बेबी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी नंबर पर सुबह फोन किया तो उसने कह दिया कि घर पर आपूर्ति नहीं हो पाएगी, अपना इंतजाम कर लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें