फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होलिकाष्टक शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Sun, 17 Mar 2024 10:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। रविवार से होलाष्टक शुरू हो गए। वहीं खरमास भी चल रहा है। ्र13 अप्रैल तक के लिए मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि से होलिकाष्टक लगते हैं। जो पूर्णिमा तक रहते हैं। अष्टमी तिथि का शुभारंभ रविवार को हो गया। जिससे होलिकाष्टक लग गए, होलिकाष्टक का समापन 24 मार्च को होगा। ज्योतिषों के अनुसार होलिकाष्टक में अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल एवं पूर्णिमा को राहू उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन दिनों में ग्रहों के उग्र रहने से मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। वहीं दो दिन पूर्व खरमास लग चुके हैं, जिनका समापन 13 अप्रैल को होगा, जिससे इस अवधि तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें