ऐसे करें पूजन
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिता पाराशर ने बताया कि होलिका दहन के दिन पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख करके पूजा स्थल को पवित्र जल से साफ करके गोबर से बनी होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद अक्षत, रोली, फूल, मूंग, नारियल, हल्दी, बताशे आदि पूजन सामग्री अर्पित करते हुए होलिका की पूजा करें।
ये भी पढ़ें -
होलिका दहन पर, कुछ खास उपाय
- होलिका में गोबर की गुलरी जलाने से वातावरण शुद्ध होता है बीमारियां दूर होती है।
- होलिका में सूखा नारियल, सरसों और काले तिल अर्पित करें। भस्म से स्नान करें, साथ ही किशमिश, गन्ना और गेहूं की बालियां भूनकर खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
- घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं।
- होलिका दहन के बाद सात परिक्रमा करें ।
ये भी पढ़ें - TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
होलिका दहन पर क्या न करें
- होलिका दहन में टूटे हुए अनाज अर्पित न करें।
- जलयुक्त नारियल को अग्नि में अर्पित करना अशुभ माना जाता है।
- होलिका दहन के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- किसी से भी धन का लेन-देन नहीं करें