चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
रोडवेज लागू करेगी प्रोत्साहन योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर रोडवेज ने चालकों सहित परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रोडवेज ने प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। प्रोत्साहन योजना का लाभ चालक, परिचालकों सहित वर्कशाप कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
दिवाली पर रोडवेज ने चालक सहित परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लेकिन विशेष परिस्थिति में छुट्टी मंजूर किए जाने की भी सुविधा दी है। इसी अवधि के लिए प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। चालक और परिचालक को तय किलोमीटर की दूरी तय करने पर निर्धारित प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का लाभ नियमित के साथ ही संविदा चालक और परिचालकों को मिलेगा। वर्कशाप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी लगातार ड्यूटी करने पर एकमुश्त धनराशि दी जाएगी।
ड्रेस पहनना होगा जरूरी
योजना की अवधि में रोडवेज के चालक और परिचालक को ड्रेस पहनना जरूरी होगा। सभी चालक और परिचालक वर्दी के साथ ही जूते भी पहनेंगे। उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज ने प्रोत्साहन योजना लागू करेगी। योजना के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है।
संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो