सजा का प्रतिशत बढ़ाने को प्रभावी पैरवी की जाए
-डीजीसी फौजदारी ने एडीजीसी केे साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एडीजीसी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। जिससे सजा का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
डीजीसी ने कहा कि सरकारी गवाहों की तय तारीख पर ही गवाही कराएं। सरकारी गवाहों को बुलाने के लिए समन और वारंट भिजवाए जाएं। जिन गवाहों के कारण मुकदमा छूट रहा है। उन गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई कराएं। मासिक समीक्षा बैठक में पक्षद्रोही गवाहों की जानकारी दें। गवाह के पक्षद्रोही होने पर मुकदमा छूट जाता है। जिससे अपराध करने वाले को सजा नहीं मिल पाती है। कोर्ट में आने वाला सरकारी गवाह बिना गवाही के वापस नहीं जाना चाहिए। गवाहों के गवाही के लिए सुरक्षा मांगने पर उनको सुरक्षा दिलाने केे लिए पहल करें।
एडीजीसी विपिन कुमार चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र दुबे, अनूप यादव, मुकुल रायजादा, पुष्पेंद्र चौहान, रोहित शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, एमपी सिंह चौहान, शैलेंद्री राजपूत, विश्वजीत राठौर, मनोज वर्मा, संजीव कुमार चौहान मौजूद रहे।