फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना की लठामार होली: 22 मार्च से चलाई जाएंगी रोडवेज की 120 होली स्पेशल बसें

Thu, 18 Mar 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले से रोडवेज की होली स्पेशल 120 बसें बरसाना के लिए चलेंगी। यह बसें मथुरा के अंतरराज्यीय नए बस अड्डे और कोसीकलां के बस अड्डे से चलेंगी। यह बसें 22 मार्च की सुबह से 24 मार्च की शाम तक चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु बरसाना की लठामार होली का पूरा आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन


बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली और 23 मार्च को लठामार होली खेली जाएगी। इसके अलावा 24 मार्च को नंदगांव में भी होली का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में बरसाना और नंदगांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस श्रद्धालुओं का आसानी से बरसाना पहुंचाने के लिए रोडवेज ने बसों का इंतजाम कर लिया है। 

120 बसें रोडवेज की बरसाना के लिए दौड़ाई जाएंगी। यह होली स्पेशल बसें अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से 80 और कोसीकलां बस अड्डे से 40 बसें दौड़ाई जाएंगी। अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित बसें गोवर्धन होकर बरसाना पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


कोसीकलां बस अड्डे की बसें नंदगांव होकर बरसाना पहुंचेंगी। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि 22 मार्च से 24 मार्च तक तीन दिन बसें श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। सुबह पांच बजे से रात तक यह बसें बदस्तूर मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें