आगरा। होली का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों ने होली का आयोजन किया। इसमें पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन में 10 फीट का गड्ढा खोदा गया था। इसमें पुलिसकर्मियों ने पानी भर दिया। इसके बाद रंग डालकर होली खेली गई। पुलिसकर्मी फिल्मी गीतों होली खेले रघुवीरा अवध में... रंग बरसे आदि गीतों पर डांस कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार भी माैजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को होली की बधाई दी। पिचकारी से रंग भी डाला। वह होली के गीतों पर खुद भी डांस करते हुए नजर आए। यहां के अलावा थानों में पुलिसकर्मियों ने होली का आयोजन किया। एक-दूसरे को रंग लगाया।
पुलिस लाइन होली- फोटो : पुलिस लाइन होली
पुलिस लाइन होली- फोटो : पुलिस लाइन होली