फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संस्था के होली मिलन में हुआ कवि सम्मेलन

विज्ञापन
टूंडला में जाट समाज के होली मिलन में उपस्थित लोग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नगर की सामाजिक संस्था सेवा की ओर से रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में होली मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। उद्घाटन संस्था के संस्थापक व संयोजक राजकुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वतिल कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि जो गरीब लोग हैं उनको भी यह भरोसा हो कि समाज में उनकी भी चिंता करने वाले लोग हैं। संस्था के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह कीर ने कहा कि जब तक देश में साहित्य जिंदा है तब तक देश की संस्कृति व सभ्यता अक्षुण रहेगी। मैनपुरी के कवि मनोज चौहान की सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन शरू किया। व्यंगकार मंजुल मयंक, गीतकार रजनीश उपाध्याय, विष्णु उपाध्याय, हास्य कवि पंकज टूटपड़े आदि ने अपनी कविताओं से लोगों को हंसाया संचालन कवि रामराहुल ने किया, अध्यक्षता सतेन्द्र सिसोदिया ने की।
इस दौरान चेयरमैन रामबहादुर चक, सत्यभान शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेश कुमार, अरुण चौधरी, गिरीश यादव, हरिओम शर्मा, वृंदावनलाल गुप्ता, दीपक चौधरी, सुशील पोनियां, जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश दीक्षित, राजेश बंसल, अतुल शर्मा, सतेन्द्र गुप्ता, केएस यादव, रामसेवक पचौरी, लक्ष्मीचंद्र नागर, सुनील पाठक, हरिशंकर बघेल, हरीशंकर उपाध्याय, डॉ.सत्यप्रकाश धनगर, उदलसिंह, भगवानदास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें