फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल

विज्ञापन
शहर के एक मैरिज होम में ब्राह्मण महासभा के होली मिलन समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह आगरा रोड स्थित एक गार्डन में हुआ। समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सबसे पहले अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूजन किया। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों को मिलकर अपने समाज की उन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए।
अध्यक्ष बार एसोसिएशन अजय कृष्ण पांडेय ने समाज के लोगों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने की अपील की। कवयित्री ऊषा त्रिपाठी ने कविता के माध्यम से समाज के लोगों को विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विजय बहादुर त्रिपाठी, रामप्रकाश पांडेय, विजय दीक्षित, मुनेंद्र मिश्रा, सुषमा दीक्षित, किरन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संचालन आरसी पांडेय ने किया।
विज्ञापन

बच्चो को दिलाएं उच्च शिक्षा: ब्रजेश कठेरिया
मैनपुरी। कठेरिया समाज का होली मिलन समारोह आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम पर हुआ। मुख्य अतिथि विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
यदि बच्चे पढ़े लिखे होंगे तो फिर परिवार उन्नति के रास्ते पर चलेगा। विजय कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सागर चंद्र कठेरिया, राज बहादुर कठेरिया, प्रमोद कठेरिया, सुरेश पाल कठेरिया, नारायन सिंह कठेरिया, दलवीर सिंह कठेरिया, श्याम सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें