फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म गुरुओं ने कहा कि होलिका के साथ दहन कर दें बुराइयां

विज्ञापन
09एमएनपी-38-स्टेशन रोड पर होली की पूजा करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के धर्म गुरुओं ने होली के त्योहार को सौहार्द से मनाने की अपील की है। धर्मगुरुओं का कहना है कि होलिका दहन के साथ बुराइयों को जला दें।
विज्ञापन

होली रंगों के साथ ही मेल मिलाप का त्योहार है। इसे सभी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले मिलाकर मनाएं। होलिका दहन के साथ ही आपसी बुराईयों को भी दहन कर दें। होली में किसी प्रकार की अशांति न फैलाएं। रंगों के इस त्योहार को शांति और प्रेमपूर्वक मनाएं।
स्वामी हरिहरानंद महाराज, महामंडेश्वर श्री एकरसानंद आश्रम
होली मेल-मिलाप का त्योहार है। इसे हृदय की गहराइयों से मिलकर मनाएं। होली पर वर्ष भर के गले- शिकवे भुलाकर प्रेम सहित एक दूसरे से गले मिलें। त्योहार को पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाए। बुराइयों को होलिका में ही दहन कर दें।
विज्ञापन

अब्दुल रहमान खान चिश्ती उर्फ बबलू मियां, सज्जादा नशीन
सभी लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाएं। होली की मिठाइयों के साथ ही एक-दूसरे के हृदय में मेल करें। त्योहार हमारे बीच भेदभाव को दूर करते हैं। भेदभाव को इस होलिका उत्सव के साथ ही दहन कर दें।
विज्ञापन

सुनील कुमार पादरी
होली रंगों का त्योहार है, इस होली पर ऐसे रंग डाले जाएं जिससे प्रेम का भाव और चटक हो जाए। होली पर गले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले मिलें। शांतिपूर्वक इस होली के त्योहार को मनाया जाए। यही मेरी कामना है।
अविभान सिंह, ज्ञानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें