फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ 23

विज्ञापन
09एमएनपी-39--स्टेशन रोड पर होली में आग लगाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में सोमवार देर रात 2382 स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन हुआ। लोगों ने भक्त प्रहलाद की जयकार करते हुए एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाया। इसके साथ ही गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को होली का त्योहार जिले बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। देर रात होलिका दहन स्थल पर पहुंचे लोगों ने पहले पूजा अर्चना की। इसके बाद देर रात तक जिले के विभिन्न स्थानों पर रखी गई होलिका दहन किया गया। नगर में करहल रोड, आगरा रोड, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा कई स्थानों पर लोगों ने रात में ही आखत डाले। वहीं ग्रामीण अंचल में मंगलवार को आखत डालने के साथ लोग रंग व गुलाल की होली खेलेंगे।
एक-दूसरे को दी बधाई
रविवार की रात से ही होली की बधाइयों का दौर सोशल मीडिया पर शुरू हो गया था। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर के माध्यम से एक दूसरे को बधाइयां दीं। रविवार की रात से शुरू हुआ बधाइयों का दौर सोमवार की देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें