फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में 2210 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार में अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले भर में कुल 2210 स्थान हैं जहां होलिका दहन किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन

त्योहार पर किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए पुलिस भी सतर्क है। अधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत थानों में बैठक आदि का आयोजन कर लोगों से होली पर सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही हिदायत भी दी गई कि त्योहार पर कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। सुरक्षा को लेकर तैयारियों के तहत पुलिस टीमें होली के दिन लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी। एसपी के निर्देशन में टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक भी स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराएंगे। जिले में कुल 2210 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। पूर्व में ही दहन को लेकर विवादित स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है।
पूर्व में हुई घटनाओं पर भी रहेगी नजर
होली व अन्य त्योहार पर रंजिश के चलते होने वाली घटनाओं के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। रंग में भंग न हो इसलिए सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्रवार स्थलों का चयन कर निगरानी व विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के टोली दल भी लोगों के बीच जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस पूर्व में हुई घटनाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था है। कोई भी नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें