फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बिछवां। गांव हेमपुरा में भाभी और भाई की सास की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा दिया। मंगलवार की रात आरोपी ने सोते समय दोनों की हसिया से गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगाई निवासी 23 वर्षीय अंजू की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी सैनिक विपिन के साथ हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस शादी से परिजन खुश नहीं थे। मंगलवार की रात देवर कुलदीप ने घर में मौजूद भाभी अंजू व उनकी मां सुखदेवी, की हसिया से गला काटकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुलदीप को जेल भेज दिया। वहीं कुलदीप अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पति की संलिप्तता की हो रही जांच
दोहरे हत्याकांड के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट में सेना में तैनात विपिन कुमार को भी नामजद किया गया है। वर्तमान में विपिन की तैनाती लद्दाख में है। ऐसे में पुलिस पति की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने देखा क्राइम सीन
दोहरे हत्याकांड के बाद बृहस्पतिवार को थाना पुलिस हेमपुरा गांव पहुंची। पड़ोसियों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा क्राइम सीन देखा। इसके साथ ही एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी पुलिस टीम ने जांच की प्रगति के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों खासकर पति की वारदात में संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें