पिनाहट में होली को लेकर बाजार में रौनक, बच्चों ने पिचकारियों की जमकर खरीदारी
पिनाहट। कस्बा बाजार में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। दुकानों पर ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार रंग, गुलाल, अबीर और आकर्षक पिचकारियों से सजा हुआ है।
बच्चे अपनी पसंद की रंग-बिरंगी पिचकारियां और पानी वाले खिलौने खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे बिक्री में तेजी आई है। महिलाएं घरों की सजावट और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। पुलिस बाजार में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है ताकि लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनंद ले सकें।