फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेना से सेवानिवृत्त होने पर हुआ गोविंद नारायण का सम्मान

विज्ञापन
सेवा निवृत्त होकर घर आए सैनिक नहटौली के गोविंद नरायन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के नहटौली गांव के गोविंद नारायण सोमवार को सेना से सेवा निवृत्त होकर घर पहुंचे। आर्टिलरी फील्ड रेजिमेंट में तैनात रहे गोविंद का ढोल नगाड़ों और भारत माता के जयकारों से सम्मान हुआ। गांव के लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। जम्मू कश्मीर के उरी में उनकी बहादुरी के किस्से याद कर परिजन भावुक हो गए। वह 2 मार्च 2002 को सेना में भर्ती हुए थे। गोविंद ने 24 साल देश की सेवा की। अब वह समाज सेवा करेंगे और युवाओं को सेना में भर्ती होने का हौसला देंगे। उनकी पत्नी शिखा गृहिणी हैं। बेटे उदित और मयंक पढ़ाई कर रहे हैं। गोविंद के भाई भी सेना में हैं। उनके भाई त्रिलोकीनाथ, सोनू और गौरव भी सेना में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें