फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2022: होली खेलने के लिए राशिनुसार करें रंगों का चयन, जानें आपके लिए कौन सा रंग है शुभ 

Thu, 17 Mar 2022 09:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आज होलिका दहन किया जाएगा, जिसके बाद 18 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा. वैसे तो होली का हर रंग विशेष होता है, लेकिन ज्योतिष में कुछ ऐसे रंग बताए गए हैं, जिनसे यदि आप अपनी राशिनुसार होली खेलते हैं, तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।  
विज्ञापन
होली 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। आज 17 मार्च दिन बृहस्पतिवार की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस बार होली पर गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के तीन राजयोग का महासंयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि होली पर जातक राशिनुसार रंगों का इस्तेमाल करके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं। आइये बताते हैं कि राशिनुसार किस रंग से खेलें होली...

विज्ञापन

 
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि होली पर गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के तीन राजयोग के महासंयोग में होलिका दहन करने वालों का मान-सम्मान, पारिवारिक सुख-समृद्धि बढे़गी। इसके अलावा होली पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बन रहे हैं। वृद्धि योग में किए गए काम लाभ देते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग अच्छे कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 

होलिका दहन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 

उन्होंने बताया कि इस साल होली पर बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहे हैं। इस योग में होलिका की पूजा करने से घर, परिवार में सुख शांति बनी रहती है। मान्यता है कि संतान निरोगी व दीर्घायु होती है। होलिका दहन पूजा के लिए रात्रि 9.50 बजे से 10.30 बजे तक शुभ मुहूर्त है। संवाद

राशि के अनुरूप रंग से खेलें होली

रंगों का हमारे जीवन में विशेष स्थान होता है। अपनी प्रकृति के अनुरूप इनका चयन करने पर ये बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर के मुताबिक अगर अपनी राशि के अनुरूप अनुसार रंगों से होली खेलें तो ग्रह दोष स्वमेव खत्म होने लगते हैं। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राशि         रंग 
मेष         लाल
वृषभ        गुलाबी
मिथुन        हरा
कर्क        सफेद
सिंह        लाल
कन्या        हरा
तुला        गुलाबी
वृश्चिक       लाल
धनु        पीला
मकर        नीला
कुंभ        काला
मीन        पीला रंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें