फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की जान का खतरा बन रहे शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होर्डिंग प्रचार-प्रसार का प्रमुख साधन हैं। शहर में इन्हें जगह-जगह लगाया गया है। इनमें अधिकांश नियम विरुद्ध तरीके से लगाए गए हैं। इन्हें लगाते वक्त सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। अवैध होर्डिंग ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने होर्डिंग का ठेका अलीगढ़ की एक कंपनी को दिया है। पालिका प्रशासन की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी से शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। सरकारी बिल्डिंग, बिजली के खंभे, ट्रांसफामर की सुरक्षा ग्रिल पर होर्डिंग लगे हैं। भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन मार्ग पर बिजली के एक खंभे पर तीन से चार होर्डिंग लटके हुए हैं। तेज हवा में यह गाड़ियों के ऊपर गिर पड़ते हैं। शहर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड, राधा रमन रोड, आगरा रोड, करहल रोड, आगरा बाईपास रोड पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग की भरमार है।
----
सरकारी भवनों पर लगे हैं होर्डिंग
नगर पालिका के मुख्य गेट के पास ही होर्डिंग लगे हुए हैं। घंटाघर चौराहे पर होर्डिंग्स सरकारी भवन पर लगे हैं।
----
जिम्मेदारी से कर ली इतिश्री
पालिका के अधिकारियों का कहना था कि होर्डिंग्स का ठेका निजी कंपनी को है। निजी कंपनी को बता दिया गया है कि किसी भी सरकारी भवन, उपकरण व खंभों पर होर्डिंग्स नहीं लगेगी। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है।
विज्ञापन

----
यह है नियम
-सरकारी इमारत पर होर्डिंग नहीं लगाई जा सकती है।
-बिजली, टेलीफोन के खंभे पर होर्डिंग नहीं लगेगी।
-पेड़ों पर होर्डिंग को गाड़ा और बांधा नहीं जाएगा।
-होर्डिंग के लिए फ्रे म लगाना होता है ठेकेदार को।
----
अवैध होर्डिंग्स को अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। कुछ स्थानों से हाल ही में अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध होर्डिंग्स हटवाए गए हैं। जिन लोगों ने सरकारी भवनों, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों के पास होर्डिंग्स लगा रखे हैं वह शीघ्र हटा लें।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें