किशनी। गपकापुर चौराहा के पास पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध बंदूक बरामद हुई। पुलिस अब पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि गपकापुर चौराहा से समदपुर जाने वाले मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर महेश शाक्य निवासी गांव समदपुर फैक्टरीमेड बंदूक के साथ मौजूद है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक अवैध बंदूक बरामद हुई।
पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व बंटू चौहान निवासी जगतपुर बेवर और अनिल उर्फ कल्लू भदौरिया निवासी गांव मदनापुर किशनी से खरीदी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनिल व बंटू पहले भी अवैध शस्त्र बिक्री का धंधा करते हैं। दोनों अपराधियों को भी पुलिस तेजी के साथ तलाश कर रही है। संवाद