फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कासगंज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 02 Dec 2024 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव मौजमपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत में सुबह के समय लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
कासगंज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव मौजमपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला है। उसके पास तमंचा भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस आत्महत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।  
विज्ञापन


गांव मौजमपुर निवासी प्रमोद कुमार (50) पुत्र राजपाल का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने जैसे ही शव देखा उन्होंने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सिटी आंचल चौहान, थाना सोंरोजी प्रभारी जगदीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रमोद कुमार के सिर में बाएं तरफ कान के ऊपर गोली का निशान था। तमंचा भी वहीं पड़ा हुआ मिला। प्रमोद कुमार के दाएं हाथ के पास ही उसका मोबाइल पड़ा मिला है।

 प्रमोद कुमार थाना सोरोंजी का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या सहित नौ मुकदमे पंजीकृत हैं। मृतक के परिजन ने प्रमोद कुमार की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि प्रमोद कुमार थाना सोरोंजी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था।
विज्ञापन



परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। बताया कि तमंचा पास में मिलने से आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा ,है क्योंकि उसके दाएं हाथ में विकार था। इसलिए वह बाएं हाथ से ही काम करता था और बाईं तरफ ही गोली का निशान है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि गोली बिल्कुल सटाकर चलाई गई है। हालांकि पुलिस भी विभिन्न एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें