आगरा पुलिस ने ऐसे पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगी में माहिर हैं। इनको विदेश में बैठे साइबर ठगों ने ट्रेनिंग दी है, जिसके बाद इस गैंग ने आगरा के एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये की ठगी की।
आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों से ट्रेनिंग लेते थे। उन्हें खाते उपलब्ध कराते थे। इसके बाद लोगों से डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर ठगी की जाती थी। आगरा के व्यक्ति से 18 लाख रुपए ठगे गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की। पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम प्रेम उर्फ प्रेम बहादुर साउद पुत्र केशव साउद निवासी धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल और हाल निवासी अमर कॉलोनी थाना नांगलोई (दिल्ली), रवि कुमार सूर्यवंशी पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी बुद्ध विहार फेस-1 थाना सरदेव रोहिणी ( दिल्ली), अकबर पुत्र अलाऊद्दीन निवासी खनुआपुर थाना सीतामणि जनपद मुजफ्फपुर (बिहार), इमरान पुत्र फकरूद्दीन निवासी अशोक विहार (गाजियाबाद) और अश्वनी पुत्र रप्तपाल सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी फर्रुखाबाद बताए हैं।