फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डर या कुछ और..., पेड़ पर लटकी मिला हिस्ट्रीशीटर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Sep 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में एटा के हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद  मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगला ऊसर मोड़ के पास शीशम के पेड़ पर  हिस्ट्रीशीटर  का शव लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारा गया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए पहचान एटा के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यहां मिली लाश
नेशनल हाइवे नगला ऊसर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव अंगौछा के फंदा से शीशम के पेड़ पर लटकता देखा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। तलाशी के दौरान जेब से एक मोबाइल मिला। 

ये भी पढ़ें -  UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे हुई पहचान
पुलिस ने नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि शव 40 वर्षीय इंद्रभान यादव उर्फ करु गांव दत्तपुर थाना सकीट जनपद एटा का है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मृतक सकीट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर अभी कोई वजह सामने नहीं आ सकी है।

ये भी पढ़ें -  UP: शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी; फिर मिली मौत की खबर



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें