कासगंज। शहर की काॅलोनी नई बस्ती नवरंग विहार के युवक को एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने खाते से 64247 रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवरंग विहार निवासी शेर सिंह के मोबाइल पर 10 अप्रैल को कॉल आई थी। कॉलर ने व्हाट्स एप चालू करने के लिए कहा। इसके लिए उसने एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। कॉलर ने शेर सिंह से कहा कि एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उसके नंबर पर व्हाट्स एप शुरू हो जाएगा।शेर सिंह ने एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। इसके बाद खाते से दो बार में 64247 रुपये कट गए। मामले की जानकारी शेर सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।