कासगंज जिला कारागार में बंद हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ भालू की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कासगंज जिला कारागार में निरुद्ध एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एक माह पूर्व ही थाना सिढ़पुरा पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
मृतक का नाम राजकुमार उर्फ भालू निवासी गोंडा थाना पटियाली है। राजकुमार आर्म्स एक्ट के मुकदमे के तहत जिला कारागार में बंद था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी श्यामा देवी सहित अन्य परिजन ने जेल में जाकर उससे मुलाकात की थी, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था।
शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे जेल प्रशासन द्वारा परिजन को फोन पर सूचना दी गई कि राजकुमार की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की अचानक हुई मौत से उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ आंचल चौहान जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा परिजन से बातचीत की। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।