फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, 85 जवानों ने संभाला मोर्चा; दो संदिग्ध गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 01:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जांच की गई। अभ्यास में हथियार लेकर घुसने की कोशिश करने वाले दो संदिग्धों को एसएसएफ और क्यूआरटी की टीमों ने गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर दो हथियारबंद आतंकियों के घुसने की कोशिश से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से दोनों को स्टेशन के अंदर ही दबोच लिया गया। उनके पास से दो पिस्टल, 35 कारतूस, टैक्टिकल टॉर्च और स्टेशन का नक्शा मिला। यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन पर आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था।
विज्ञापन


ऑपरेशन समाप्त होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए यह अभ्यास किया गया। दोनों ने छोटे हथियार छिपाकर एएफसी एग्जिट गेट से प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन तैनात गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों कॉनकोर्स एरिया में लिफ्ट के पास मशीन रूम और प्लेटफॉर्म के इमरजेंसी दरवाजे से अंदर छिप गए।

एसएसएफ के  प्रभारी अजीत सिंह ने एससीआर के माध्यम से ओसीसी को सूचना दी। इसके बाद क्यूआरटी, सर्च, प्रोटेक्शन और गिरफ्तारी टीमों ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने मेट्रो के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने, सेवाएं बाधित करने और आमजन में दहशत फैलाने की योजना बताई। मॉक ड्रिल में करीब 85 सुरक्षा कर्मियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रभारी निरीक्षक सुशांत गौर, निरीक्षक राजीव कुमार सहित नौ उपनिरीक्षक, 35 मुख्य आरक्षी और 17 आरक्षी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें