फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पुलिस की दबिश के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने अपनी कनपटी पर मारी गोली, मौके पर मौत

Thu, 09 Jun 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एटा के रुद्रपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव ने एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी थी। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बगिया में थाना पुलिस की घेराबंदी से भयभीत होकर एटा के हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बताया गया कि एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुद्रपुर का हिस्ट्रीशीटर आर्यन यदुवंशी उर्फ सोनू यादव सोरोंजी के गांव नगला बगिया में अपने फूफा धर्मेंद्र के यहां आया था। वह यहां गांव के ही मूलचंद्र से रंगदारी मांग रहा था, जिसकी शिकायत मूलचंद्र ने सोरोंजी कोतवाली पुलिस से की थी। सोरोंजी थाने की पुलिस नगला बगिया में गई थी। पुलिस जैसे ही गांव में आर्यन को तलाश रही थी तभी आर्यन ने भागने की कोशिश करते हुए तमंचे से पुलिस की ओर फायर कर दिया, लेकिन पुलिस नहीं हटी। अपने आप को घिरा देखकर आर्यन ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये बताया एसपी ने 

हिस्ट्रीशीटर की मौत की सूचना पर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल सिसोदिया, सीओ दीपकुमार पंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि  एटा के हिस्ट्रीशीटर आर्यन यदुवंशी ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर स्वयं अपने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें