लॉकडाउन के दौरान बनाई अस्थायी जेल में बंद छाता कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर ने रविवार की सुबह जेल के शौचालय में लगे वेंटीलेटर से लटक कर जान दे दी। उसने अपने गमछे से फांसी लगाई।
इसकी जानकारी लगते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंदी के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
लॉकडाउन के दौरान जिला जेल के अधिकारियों ने गोवर्धन रोड स्थित रतनलाल फूल कटोरी विद्यालय में अस्थायी जेल बनाई है, जिसमें वर्तमान में 23 बंदी थे।