फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हकीमपुर तिराहे से पकड़ा हिस्ट्रीशीटर, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हकीमपुर तिराहे से पकड़ा हिस्ट्रीशीटर, तमंचा बरामद
विज्ञापन

- दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल पुलिस ने रविवार को एक सूचना पर हकीमपुर तिराहा के पास एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाने में आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के गांव सलूक नगर निवासी रीकेश यादव के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, आयुध अधिनियम सहित करीब 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर हकीमपुर तिराहा के पास देखा गया है। संभवत: वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर रीकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें