फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकालत की पढ़ाई कर रही युवती बहन के साथ लापता

Sun, 21 Jul 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वकालत की पढ़ाई कर रही युवती बहन के साथ लापता
विज्ञापन

- तलाश के बाद भी नहीं मिली कोई जानकारी, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। वकालत कर रही एक छात्रा अपनी बहन के साथ काॅलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद से ही दोनों बहनें घर वापस नहीं लौटीं। अनहोनी की आशंका से घबराए पिता व अन्य परिजन ने हर संभावित स्थान पर तलाश की। लेकिन, उनके बारे में कहीं कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

एक जुलाई की सुबह दो पुत्रियां फर्रुखाबाद स्थित मेजर एसडी सिंह ला कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकलीं थी। एक पुत्री वकालत की पढ़ाई कर रही है। वह बहन को साथ लेकर घर से गई थी। देर शाम तक जब दोनों बहनें घर वापस नहीं आईं तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनका मोबाइल भी अब बंद आ रहा है। तलाश कर परेशान हो चुके पिता शनिवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुत्रियों को सकुशल ढूंढ कर लाने की मांग की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें