फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगी उत्तर भारत की एतिहासिक राम बारात, 125 झांकियां होंगी साथ

Fri, 05 Oct 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मेंहदी लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में उत्तर भारत की प्रमुख श्री राम बारात का आयोजन आज होगा। श्रीराम लीला कमेटी ने बारात की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस भव्य आयोजन में आगरा ही नहीं आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु भाग लेंगे। बारात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल एवं मंत्री रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार राम बारात में लगभग 125 झांकियां शामिल होंगी। 14 बैंड राम बारात शोभायात्रा में मधुर धुन बिखेरेंगे। राम बारात शाम चार बजे से मनकामेश्वर गली लाला चन्नोमल की बारहदरी से प्रारंभ हो जाएगी। 

प्रमुख झांकियों में महाकालेश्वर, डांडिया रास, शिवजी पर गंगा की धारा निकलते हुए, नटराज नृत्य, पर्यावरण, घटोत्कच के मुंह से आग के गोले निकलते हुए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रावण-कुंभकरण संवाद, विष्णु-लक्ष्मी जी, कैला देवी छप्पन भोग, 15 रोड शो, जिसमें प्रमुख रूप से पंचमुखी हनुमान, भगवान शिवजी की बारात, भांगड़ा पार्टी, भारत माता, सफेद हनुमान जी, माखन चोरी, सूर्य भगवान का रथ, राम-रावण युद्ध, बृज की लट्ठ मार होली (रोड शो), शिव पार्वती (रोड शो), राधा कृष्ण (रोड शो), डांडिया (रोड शो) के अलावा अन्य मनमोहक झांकियां निकलेंगी।
विज्ञापन


मुख्य आकर्षण चांदी रथ पर भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी माता जी विराजमान होंगी। श्रीराम के आगे जगदीश बैंड, लक्ष्मण जी के आगे मिलन बैंड, भरत जी के आगे प्रहलाद बैंड एवं शत्रुघ्न के आगे सुधीर बैंड अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। रामबारात अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई शनिवार सुबह जनकपुरी (विजय नगर) पहुंचेगी। रामलीला कमेटी शाम चार बजे बारात निकालने का दावा कर रही है, लेकिन चार बजे बारात निकालना बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें