फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का विरोध करने पर हिंदूवादी नेता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर में रविवार को कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की जानकारी किसी ने हिंदू जागरण मंच ब्रजप्रदेश के प्रांतीय संपर्क प्रमुख को दी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि प्रचार कर रहे लोगों ने प्रांत संपर्क प्रमुख पर हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह को जेल भेज दिया है, एक फरार हो गया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के ब्रजप्रांत संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता की तहरीर पर थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने श्रीनिवास, कुलदीप निवासी लधौली, राहुल कुमार निवासी कपिपुरा जैथरा, शिवकुमार निवासी ग्राम नगला रामजीत, दुर्गेश निवासी हरौड़ा, रामपाल निवासी गंगपुर एवं किशन निवासी नगला बोडार पर आरोप लगाया है कि यह लोग ईको कार से गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार करके उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। उनकी गाड़ी में हिंदू देवी देवताओं के प्रति अभद्र भाषा लिखा साहित्य था। इन लोगों का जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने 6 आरोपियों श्रीनिवास, कुलदीप, राहुल, शिवकुमार, दुर्गेश, रामपाल को जेल भेज दिया, जबकि किशन फरार हो गया है।
- हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। छह आरोपियों को जेल भेजा गया है।- दीप चंद्र पंत क्षेत्राधिकारी पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें