थाना सैंया के गांव नदीम में गौ कशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव नदीम में गैर समुदाय के दो युवकों ने गोकशी करने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मौके पर एक गाय के पैर में लगी चोटों से लहूलुहान अवस्था में मिली। इसकी भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने गोवंश के साथ की गई क्रूरता पर हंगामा किया। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध थाने में लिखित तहरीर दी गई है। घायल गाय को इलाज के लिए गो सेवा केंद्र रोहता भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नदीम में यूनुस व छोटू खा के परिवार रहते हैं। युनुस खेती करता है। बुधवार की सुबह यूनुस अपने खेत पर बैरिकेडिंग करने के लिए लकड़ी गाड़ रहा था। तभी एक गाय खेत में घुस आई। युनुस ने गाय के पैर में धारदार संबल मार कर गंभीर रूप से घायल कर लहूलुहान कर दिया। गाय को लहूलुहान होते देख ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में गोवंश को काटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गाय गंभीर अवस्था पड़ी हुई मिली। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन गोदास गोसेवा केंद्र रोहता के जिला गोरक्षा प्रमुख अशोक त्यागी अपने गो सेवक आकाश, भोलू जाट, सुमित राठौर, सोनू ठाकुर, सोनू सविता, अंकित सविता, भूरा गुर्जर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. उत्तम सिंह को मौके पर बुलाकर घायल गाय का इलाज कराया। गाय की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने गाय को एंबुलेंस से तत्काल उपचार के लिए गोसेवा केंद्र रोहता भेज दिया। गोदास गोसेवा केंद्र रोहता के संस्थापक आकाश त्यागी ने थाने में दी गई लिखित तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गैरसमुदाय के दो युवक यूनुस व छोटू दोनों आरोपी घायल गाय को लहूलुहान कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।