फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपी का शांतिभंग में चालान करने पर भड़के हिंदूवादी संगठन

Tue, 06 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी थाने का घेराव व हंगामा कर रहे भाजपा नेताओं को समझाते इंस्पेक्टर ललित भाटी।  - फोटो : किशनी थाने का घेराव व हंगामा कर रहे भाजपा नेताओं को समझाते इंस्पेक्टर ललित भाटी।
विज्ञापन
किशनी। फेसबुक पर अमर्यादित और भड़काऊ पोस्ट करने वाले व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र को धमकी देने वाले गैर समुदाय के आरोपी का पुलिस द्वारा शांतिभंग में चालान किए जाने पर बखेड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने किशनी थाने को घेर लिया। पुलिस विरोधी नारेबाजी की। आरोपी व चार अन्य के खिलाफ दूसरी तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आखिरकार पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा आरोपी की देर रात की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के समान निवासी आकाश सिंह भदौरिया ने सोमवार को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनके दादा और परदादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। गांव के रहने वाले सद्दाम अली ने उनको लेकर अमर्यादित पोस्ट की है। इसके साथ ही हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने के साथ ही हिंदुओं को भड़काने का काम किया है। आरोप लगाया था कि आरोपी ने पोस्ट के बारे में पूछने पर पहलगाम की तरह जान से मार देने की धमकी भी दी।
मैसेंजर पर बात करते हुए कहा कि मेरे तार पाकिस्तान से भी जुडे हैं। आकाश ने आरोप लगाया था कि आरोपी फेसबुक पर भड़काऊ फोटो आदि भी डालता है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम को पकड़ लिया। उसे शांतिभंग में पाबंद कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद मंगलवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद व भाजपा नेता राहुल राठौर, आलोक अग्निहोत्री, सहदेव चौहान, आदेश गुप्ता, संदीप चौहान, आकाश भदौरिया, अंकित गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, बॉबी भदौरिया, आशुतोष मिश्रा, विजय गुप्ता, पारस गुप्ता, आदि थाने पहुंचे। सभी ने आरोपी के विरुद्ध मामूली धारा में की गई कार्रवाई का विरोध किया और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक दूसरी तहरीर भी पुलिस को दी गई। जिसमें चार और लोगों के नाम शामिल किए गए। विरोध के चलते किशनी पुलिस ने आकाश भदौरिया की पहली तहरीर पर केस दर्ज किया। वहीं दूसरी तहरीर को जांच में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोग थाने से चले गए। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जो भी सही तथ्य होंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें