इसके बाद सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु के ताल पर श्रीबाबा प्रीतम सिंह जी, फिर प्रतापपुरा स्थित सेंट मैरी चर्च के फादर डाबरे को संदेश पत्र के साथ तिरंगा झंडा भेंट किया। तीनों ही जगह कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि सोमवार को जब मीरा राठाैर, जामा मस्जिद की कमेटी से इस संबंध में मिलने के लिए पहुंची तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता बृजेश भदौरिया ने बताया कि तिरंगा झंडा लगाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर हो कार्रवाई
हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि किसी धार्मिक स्थल पर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करना माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। इसी वजह से मंटोला पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और परिपक्वता की वजह से टकराव को रोक दिया। वहीं, इस्लामिया लोकल एजेंसी (जामा मस्जिद कमेटी) के उपाध्यक्ष मो. शरीफ कुरैशी उर्फ काला ने जिला प्रशासन से मांग की कि मीरा राठौर और उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें-
UP: पलंग पर बिखरा खून और सना हुआ फर्श, व्यापारी की जिस तरह हुई हत्या...कांप गए घरवाले