फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: हथकड़ी लगे बंदी को लेकर सिपाही पहुंचा ताजमहल देखने; फिर जो हुआ किसी को नहीं हुआ यकीन

Wed, 24 Jul 2024 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में हथकड़ी लगे बंदी को लेकर एक सिपाही ताजमहल देखने पहुंचा। इसकी वीडियो भी सामने आया है। आगे पढ़ें और जानें कि प्रवेश मिला या नहीं ? 
विज्ञापन
हथकड़ी लगे बंदी को लेकर सिपाही पहुंचा ताजमहल देखने - फोटो : वायरल वीडियो से...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरियाणा पुलिस का एक सिपाही बंदी को हथकड़ी में बांधकर ताजमहल देखने पहुंचा। लोगों ने देखा तो वीडियो बनाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि सिपाही हथकड़ी लगाकर जिस बंदी को लेकर पहुंचा उसे ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला। चार पुलिसकर्मी मंगलवार को हथकड़ी लगाकर युवक को लेकर ताजमहल पहुंचे थे। यहां गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हथकड़ी लगे बंदी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। 

ताजमहल में प्रवेश पाने के लिए पुलिस ने आरोपी को अपनी पकड़ से छोड़ दिया था। बंदी के हाथ में तो हथकड़ी लगी थी। लेकिन, उसने जंजीर को अपनी जेब में रख रखी थी। मामले का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें