फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी की पांच सड़कें भी बनेंगी 'स्मार्ट', मिलेगी तेज वाई-फाई की सुविधा, यह है पूरी योजना

Tue, 12 Mar 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल का रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल आगरा सहित प्रदेश के 10 स्मार्ट शहरों को 'स्मार्ट' बनाने के दिशा में काम शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के तौर पर चयनित सभी शहरों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। नगर विकास विभाग ने सभी स्मार्ट सिटी में मॉडल के तौर पर कम से कम पांच-पांच सड़कों के विकास का इस तरह से खाका तैयार कराया है कि इन सड़कों से होकर गुजरने वाले राहगीरों को अच्छी सुविधाएं मिलें और देखने में भी खूबसूरत लगें। 
विज्ञापन


पिछले दिनों एक बैठक में यह तय किया गया कि सबसे पहले उन सड़कों का विकास कराया जाए, जो शहरों के प्रमुख प्रवेश द्वार की तरह हैं। इन सड़कों को ही इस तरह से सजाया-संवारा जाए कि शहर में प्रवेश करते ही राहगीरों को ‘स्मार्ट सिटी’ में प्रवेश करने की अनुभूति कराई जा सके। संभावना है कि जल्द ही सड़कों का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।

स्मार्ट सिटी के तौर पर चयनित प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, वाराणसी, आगरा, इलाहाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली व अलीगढ़ में कुल 50 सड़कों का विकास कराया जाएगा। सबसे पहला काम सड़कों के निर्माण का होगा। इस संबंध में सभी नगर निकायों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों के आराम का भी रखा जाएगा ख्याल

कार्ययोजना के मुताबिक सड़कों के विकास में वहां से गुजरने वाले राहगीरों के आराम का ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत सड़कों के किनारे राहगीरों के बैठने के लिए जहां बेंच लगाई जाएंगी, वहीं पर्याप्त छाया की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत के मुताबिक सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही इनके डिवाइडर आदि पर फूल व सजावटी पौधे भी भी लगाए जाएंगे। इसी तरह जगह-जगह पर पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।

राहगीरों को मिलेगी तेज वाई-फाई की सुविधा

कार्ययोजना में इन सड़कों पर राहगीरों को तेज वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की कई फोन कंपनियों से वार्ता हो रही है। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क ठीक रखने के लिए भी कई स्थानों पर जरूरत के मुताबिक टॉवर लगाएं जाएंगी। सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए मॉडल सड़कों के किनारे आकर्षक प्रकाश वाली स्ट्रीट लाइट भी लगाए जाएंगे। जलनिकासी की भी मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें