फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा मैनपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से मैनपुरी के जुड़ने की उम्मीद है। इसका एक स्टेशन करहल क्षेत्र में बनना प्रस्तावित है। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन की ओर से वाराणसी से दिल्ली के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के लिए सर्वे किया जा रहा है। शुक्रवार को कॉरपोरेशन के एजीएम ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी के बीच आठ सौ किलोमीटर लंबा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट को अक्तूबर 2020 में केंद्र सरकार ने हरी झंडी दी थी। वर्तमान में सर्वे का काम चल रहा है। कॉरपोरेशन के एजीएम ने जिलाधिकारी महेंद्र बहुुर सिंह से मुलाकात करके बताया कि करहल क्षेत्र में भी रेलवे स्टेशन बनना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में जिले के प्रबुद्धजनों के साथ के साथ बैठक आयोजित की जानी है। डीएम ने 16 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करने का समय दिया है।
एक स्टेशन से दो जिलों को होगा फायदा
कॉरिडोर पर दिल्ली से वाराणसी के बीच कुल 12 रेलवे स्टेशन होंगे। करीब ढाई घंटे में ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक की दूरी तय करेगी। करहल क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन से इटावा और मैनपुरी दो जिलों को फायदा होगा। इसके साथ ही आगरा, लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज स्टेशन भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वर्जन
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एक स्टेशन मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में प्रस्तावित है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के एजीएम ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। वह जिले में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करके प्रोजेक्ट के संबंध में प्रतिक्रिया लेंगे। - महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें