फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो में मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की तड़प-तड़पकर माैत; चालक घायल

Sat, 07 Mar 2026 04:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला ने बेटे के सामने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खेड़ीपुल, फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय मिथिलेश पत्नी स्व. सूरजपाल सिंह अपने बेटे सोनू के साथ टूंडला स्थित गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थीं। मिथिलेश के पति की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। वह घरों में खाना बनाकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। बड़ा बेटा सोनू ऑटो चालक है।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे जब उनका ऑटो मंडी समिति के पास पहुंचा, तभी रामबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं । करीब 15 मिनट तक तड़पने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो चला रहा उनका बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और मदद के लिए गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सोनू को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें