फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जलाई गई छात्रा संजलि की मौत के बाद तहेरे भाई ने दी जान, सकते में लोग

Thu, 20 Dec 2018 03:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्रा संजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पेट्रोल डालकर जलाई गई दसवीं की छात्रा संजलि जाटव जिंदगी की जंग हार गई। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार रात दो बजे दम तोड़ दिया। इसके नौ घंटे बाद लालऊ में उसके तहेरे भाई योगेश (24) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। और ना ही योगेश की आत्महत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। शक के आधार पर पुलिस छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस ने बुधवार रात में ही संजलि के ताऊ शेर सिंह के बेटे योगेश को पूछताछ के लिए बुलाया था। वो थाने नहीं गया तो सुबह फिर से बुलाया गया। इस बार भी नहीं गया। इसके बाद 11 बजे घर में ही छत पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन

आखिर क्यों दी योगेश ने जान

मृतक योगेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के देहली गेट स्थित हॉस्पिटल में उसे ले जाया गया। थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। एसएसपी अमित पाठक फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। संजलि की मौत के बाद तहेरे भाई द्वारा आत्महत्या किए जाने से लोग सकते में हैं।

संजलि की मौत के साढ़े आठ घंटे बाद ही उसके भाई योगेश ने खुदकुशी क्यों कर ली? पुलिस की जांच इसी सवाल पर आकर रुक गई है। क्या उसने बहन की मौत के सदमे में यह आत्मघाती कदम उठाया? क्या वह पुलिस की पूछताछ से डर गया? या फिर कोई और वजह रही?

पुलिस के पास भी फिलहाल किसी सवाल का सटीक जवाब नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि संजलि की हत्या की जांच योगेश की खुदकुशी पर आकर रुक गई है। पुलिस कह रही है कि योगेश को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह थाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मृतक का फोन किया जब्त

दोबारा बुलाया गया तो भी नहीं आया। वह थाने क्यों नहीं जा रहा था? और पुलिस उसे क्यों बुला रही थी? दोनों के सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं। पुलिस यह तो कह रही है कि उस पर शक था लेकिन शक क्यों था? यह नहीं बता पा रही है।

परिवार वाले भी योगेश की खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर सेल यह जांच कर रही है कि योगेश किस किससे बात करता था?  

बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संजलि ने दम तोड़ दिया। वो कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। 

गंभीर अवस्था में संजलि को आगरा के एसएन मेडिलकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। संजलि की मौत से गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें