फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का ड्रामा रच 100 करोड़ मांगने वाला दंपति फिर सुर्खियों में, दर्ज हुआ एक और केस

Tue, 11 Sep 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
संजीव गुप्ता और उसकी पत्नी सारिका गुप्ता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अपहरण का ड्रामा कर 100 करोड़ की फिरौती का मैसेज वायरल कर सनसनी फैलाने वाला बीसी कारोबारी संजीव गुप्ता और उनकी पत्नी सारिका गुप्ता के खिलाफ सवा तीन करोड़ रुपये की ठगी करने का एक और मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

  
लग्जरी जिंदगी जीने वाला बीसी संचालक संजीव गुप्ता और उनकी पत्नी सारिका गुप्ता की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दोनों के खिलाफ अब थाना टूंडला में विभव नगर निवासी एलईडी लाइटिंग का कारोबार करने वाले अजय कुमार मित्तल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

उन्होंने कहा है कि संजीव गुप्ता की बातों में आकर उन्होंने (अजय मित्तल) और उनके पार्टनर नलिन कुमार ने पांच-पांच लाख रुपये की तीन बीसी (कमेटी) ढाई साल पहले डाली थी। दोनों का करीब डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपया संजीव गुप्ता के पास जमा हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे की ठगी

बीसी उठाने की बात कही तो संजीव गुप्ता ने हर बार बड़ा लाभ देने का झांसा देकर बीसी नहीं उठाने दी। उधर, अजय मित्तल की पत्नी अंशू मित्तल और उनके पार्टनर नलिन कुमार की पत्नी प्रिंसी मित्तल से संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता ने किटी पार्टी के जरिए सिक्का में पैसे लगवा दिए। 

अंशू और प्रिंसी ने तीन-तीन हजार रुपये के 10-10 सिक्का ले लिए। दोनों से 30-30 हजार रुपये महीने और किटी के नाम पर 10-10 लाख रुपये लिए। भुगतान का समय आने पर संजीव और सारिका टाल गए। संजीव और सारिका पर उनका करीब सवा तीन करोड़ रुपया है।  

संजीव की धमकी से दहशत में कारोबारी
 
अजय मित्तल का कहना है कि विगत दो सितंबर को उन्होंने और उनके पार्टनर नलिन ने दवाब बनाया तो संजीव गुप्ता ने धमकी दी कि आगे से पैसे मांगे तो जान ने मरवा देगा। अजय ने कहा कि संजीव गुप्ता ने धमकी देते हुए कहा कि अब तो मैं जेल हो आया हूं। जेल में मेरे काफी बदमाशों से संबंध हो गए हैं। अब मुझे किसी का डर नहीं। उन्होंने कहा कि संजीव की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन

100 करोड़ की फिरौती मांग फैलाई थी सनसनी  

संजीव गुप्ता के लापता होने से लेकर उसके अपहरण के ड्रामे का सच अभी तक सुर्खियों में है। 22 जुलाई 2017 की शाम संजीव गुप्ता अपने होटल सागर रत्ना से एडीफाई स्कूल आने के दौरान गायब हुआ था। 

जब संजीव गुप्ता के मोबाइल नंबर से 100 करोड़ की फिरौती मांगी गई और व्हाट्स एप मैसेज शहर के लोगों तक पहुंचे। लेकिन पुलिस की छानबीन में संजीव गुप्ता पानीपत के एक होटल में ऐश करते मिला तो अपहरण के ड्रामे से पर्दा उठा। 

साजिश में संजीव के साथ उसकी पत्नी सारिका गुप्ता, साला सागर गुप्ता और विकल्प गुप्ता शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस समय चारों जेल से बाहर हैं।  

सोशल मीडिया पर फिर छाया संजीव  

जेल से बाहर आते ही अपना-अपना पैसा लेने के लिए शहर के कारोबारियों ने उन्हें घेरना शुरू किया तो संजीव फिर शहर से बाहर चला गया। लेकिन संजीव सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। संजीव गुप्ता की फेसबुक प्रोफाइल प्रति दिन ताजा फोटो के साथ अपडेट हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें