फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण गर्मी के चलते हाईकोर्ट का आदेश...सभी अदालतों का बदला समय, अब इतने बजे से खुलेंगी

Thu, 01 May 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी के चलते हाईकोर्ट ने सभी अदालतों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब अदालतें सुबह सात बजे से खुलेंगी। दोपहर एक बजे तक ही कार्य हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश पर जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने ग्रीष्मकाल में अदालतों के समय में बदलाव किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए मई और जून माह में अदालतों में न्यायिक कार्य का समय सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के आदेश के मुताबिक कार्यालयों का समय सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। भोजन अवकाश सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा।

जिले के सभी न्यायालय, रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फतेहाबाद व ग्राम न्यायालय तहसील किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर एवं बाह स्थित न्यायालय में सुबह सात से एक बजे तक मुकदमों की सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें