फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि घोटाल में यूपी के पूर्व मंत्री को बड़ा झटका, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 19 Oct 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को विधायक निधि घोटाले में भी गिरफ्तारी पर स्टे नहीं मिल पाया है। हाईकोर्ट में उनकी याचिका खारिज हो गई है। पत्नी नगमा की ओर से दर्ज जानलेवा हमले के केस में पहले ही याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन


विधायक निधि घोटाले में राज्यपाल ने चौधरी बशीर के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे रखी है। विजिलेंस इस केस में पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। ये सभी अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। 

चौधरी बशीर के खिलाफ भी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। विजिलेंस अफसरों को इंतजार है कि राज्यपाल की ओर से जारी आदेश उन्हें मिल जाए। बताया जा रहा है कि यह सोमवार तक आ सकता है। इसके बाद कभी भी चौधरी बशीर की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने भी दर्ज कराया है केस

इससे बचने की उम्मीद यही थी कि उन्हें गिरफ्तारी पर स्टे मिल जाता। इसकी याचिका खारिज हो गई। आगरा के रहने वाला चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से दर्ज केस में याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। 

उनकी पत्नी नगमा का कहना है कि अब चौधरी बशीर सिर्फ पुलिस की मेहरबानी से खुले घूम रहे हैं। वो मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच चल रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें