फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बच्चों पर हेपेटाइटिस ए का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Sun, 29 Jul 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरसात में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में बच्चों में हेपेटाइटिस ए का खतरा बढ़ जाता है। हेपेटाइटिस के सभी प्रकारों में ए में सबसे ज्यादा मरीज मिलते हैं। इसकी वजह दूषित भोजन और पानी है।
विज्ञापन


चिकित्सक बताते हैं कि हेपेटाइटिस ए, बी और सी और ई होते हैं, इसमें सबसे ज्यादा हेपेटाइटिस ए के मरीज रहते हैं। इनकी संख्या कुल मरीजों में 70-75 फीसदी रहती है। 

इसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। बरसात में दूषित पानी और भोजन करने से बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। हेपेटाइटिस बी, सी और ई के कुल मरीज 25 फीसदी तक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को टीका जरूर लगवाएं

आगरा के डॉ. प्रशांत पारीक बताते हैं कि हेपेटाइटिस बी, सी सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। ये संक्रमित रक्त से होते हैं, इससे लिवर डैमेज हो जाता है, इसमें कई बार मरीज को बीमारी के लक्षण भी नजर नहीं आते हैं। 

हेपेटाइटिस ए से बचने के लिए बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। बी और सी से बचने के लिए संक्रमित सुई आदि से बचें। डॉक्टर के अनुसार इस मौसम में हेपेटाइटिस ए मरीज 60 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। 

ये बरतें सावधानी: 
- बच्चों को भोजन कराने से पहले हाथ साफ करें। 
- बच्चों को शुद्ध पानी पिलाएं, उबाल भी सकते हैं। 
- शेविंग बनवाते समय नए ब्लेड का इस्तेमाल करें। 
- भूख कम लगने, पीला पेशाब आने पर जांच कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें