सोरोंजी। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा का दो दिवसीय अधिवेशन गया में 12 व 13 अप्रैल को आयोजित किया गया। इसमें तीर्थंनगरी का प्रतिनिधित्व युवा तीर्थपुरोहित हेमंत त्रिगुनायत ने किया। अधिवेशन में हेमंत ने तीर्थों के विकास में तीर्थपुरोहितों की सक्रिय भागीदारी विषय पर विचार रखे। अधिवेशन में हेमंत को युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।
अधिवेशन में काशी, मथुरा, नासिक, महावन, दाऊजी, गया, कुरुक्षेत्र, राजगीर, वैद्यनाथ, उज्जैन, प्रयागराज, मदुरै, रामेश्वरम, हरिद्वार, ऋषिकेश, सोमनाथ, भीमाशंकर आदि तीर्थस्थानों से आये बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहितों ने भागीदारी की। सम्मेलन में विष्णुपद का पूजन और फल्गु माता की भव्य आरती का आयोजन किया। सम्मेलन में स्थानीय अध्यक्ष शंकर लाल पाठक व पुरोहित भोलानाथ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।